गाजियाबाद में शताब्दी ट्रेन की जेनरेटर कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली : उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में शताब्दी ट्रेन के जेनरेटर कार व लगेज कंपार्टमेंट में शनिवार की सुबह आग लग गयी। आग लगने से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गयी, हालांकि इससे जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई।


न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, आग शुक्रवार, 20 मार्च 2021 को सुबह पौने सात बजे लगी। आग लगने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस की उस बोगी को अलग किया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि चार दमकल गाड़ियों ने खिड़की को तोड कर आग बुझायी। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार के अनुसार, आग किस वजह से लगी, इसकी जांच चल रही है।

बाद में रेलवे ने इस हादसे के बारे में बयान जारी किया। रेलवे ने कहा कि नयी दिल्ली.लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस में सुबह 6.45 बजे आग लगी थी। प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More