पश्चिम बंगाल चुनाव : जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे मुकुल व शुभेंदु, दिलीप घोष बोले ममता के विसर्जन का समय आ गया

कोलकाता/नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर शनिवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल राय व शुभेंदु अधिकारी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं। इससे पहले नड्डा के आवास पर गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल पहुंचे थे।


पश्मिच बंगाल व असम के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ इस बैठक में पार्टी कोई अहम निर्णय लेगी और चुनाव की रणनीति तय करेगी।

उधर, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि ममता बनर्जी के राजनीतिक विसर्जन का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में लोग बहुत सारे तरीके अपनाते हैं। ममता बनर्जी की पार्टी टूट रही है, अब उनके पास स्टार प्रचारक भी नहीं है। वो घबराई हुई हैं, नए-नए तरीके ढूंढ कर लोगों की सहानुभूति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।


दिलीप घोष ने कहा कि हमने पहले दो चरणों का उम्मीदवार तय कर लिया है और अगले चरण के उम्मीदवारों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ममता बनर्जी का विसर्जन करने को तैयार है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More