डीएम-एसपी ने उस जगह का लिया जायजा, जहां ममता बनर्जी हुई थीं घायल, चुनाव आयोग में आज शिकायत

कोलकाता (West Bengal Elections 2021) : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बुधवार शाम राज्य की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee attackrd in Nandigram) पूर्वी मिदनापुर जिले में घायल हो गयीं थीं, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ममता बनर्जी ने इस घटना के बाद खुद पर हमले किए जाने का आरोप लगाया था। उनके व उनकी पार्टी के आरोपों के बाद गुरुवार को पूर्वी मिदनापुर के डीएम एवं एसपी ने गुरुवार को मौके का जायजा लिया।
West Bengal: Purba Medinipur District Magistrate Vibhu Goel and SP Praveen Prakash visit Birulia Bazar in Nandigram where Chief Minister & TMC chief Mamata Banerjee suffered injuries after allegedly being pushed by unidentified people yesterday evening. pic.twitter.com/OYtIgvfa91
— ANI (@ANI) March 11, 2021
पूर्वी मिदनापुर के डीएम विभु गोयल और एसपी प्रवीण प्रकाश ने नंदीग्राम के बिलुरिया बाजार का जायजा लिया। ममता बनर्जी इसी जगह पर कल शाम घायल हो गयी थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनको निशाना बनाते हुए उनके पैर पर हमले किए।
ममता बनर्जी ने कहा था कि मौके पर लोकल पुलिस व एसपी नहीं थे और यह जानबूझ कर किया गया। वे घटना के बाद कोलकाता वापस आ गयी थीं और उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी।
वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इसे नौटंकी बताते हुए कहा था कि चुनाव में ममता बनर्जी हार के भय से इमोशनल कार्ड खेल रही हैं और उनके साथ कोई हादसा नहीं हुआ है।
उधर, तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज कोलकाता में चुनाव आयोग जाकर वहां के अधिकारियों से मिल कर ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले की शिकायत करेगा।
West Bengal: A TMC delegation to meet Election Commission officers in Kolkata today & file a complaint about the alleged attack on party chief Mamata Banerjee in Nandigram yesterday.
A BJP delegation will also meet the commission to demand a proper enquiry into the incident.
— ANI (@ANI) March 11, 2021


