बंगाल में मोदी का पहला चुनावी भाषण, भाजपा विरोधी मतों के बिखराव की रणनीति पर जोर

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल में पहली रैली हुई। प्रधानमंत्री की इस रैली के दौरान फिल्म स्टार व पूर्व राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली के दौरान भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगे।
PM Shri @narendramodi addresses the ‘Brigade Cholo Rally’ in Kolkata, West Bengal.
Dial 9345014501 to listen LIVE.#ModirSatheBrigade https://t.co/ks5DMpKsWI
— BJP (@BJP4India) March 7, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चुनावी संबोधन के दौरान तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दीदी ने कुछ दिन पहले अपनी स्कूटी संभाली है, तो सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वे सकुशल रहें। उन्होंने कहा कि उनकी स्कूटी अब नंदीग्राम की ओर मुड़ गयी है, हम तो हर किसी का भला चाहते हैं, लेकिन जब स्कूटी नंदीग्राम में ही गिरना तय किया है तो हम क्या करें?
Thank you Kolkata!
Thank you West Bengal.
BJP is the state’s preferred choice. pic.twitter.com/5C9Fzvv5CF
— Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, टोलाबाजी, कटमनी, सिंडिकेट, बेरोजगारी, हिंसा, आतंक, तुष्टीकरण, अन्याय अब और नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि वे इस बिग्रेड ग्राउंड से असल परिवर्तन को लेकर राज्य की जनता को विश्वास दिलाने आए हैं। यहां भाजपा की सरकार बनेगी तो असल परिवर्तन का मंत्र उसकी प्रेरणा होगा, उसके परिश्रम का आधार होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य पश्चिम बंगाल में सिर्फ सत्ता परिवर्तन करना ही नहीं है, हम बंगाल की राजनीति को विकास केंद्रित करना चाहते हैं। इसलिए हम असल परिवर्तन की बात करते हैं।
दीदी, बंगाल की जनता आपसे एक ही सवाल पूछ रही है – बंगाल ने आपको दीदी की भूमिका में चुना था।
फिर आपने एक ही भतीजे की बुआ होने के मोह को क्यों चुना?
आप भाई-भतीजावाद के उन कांग्रेसी संस्कारों को छोड़ नहीं पाईं, जिनके खिलाफ आपने बगावत की थी।
– पीएम @narendramodi#ModirSatheBrigade pic.twitter.com/ctCUlFYpdo
— BJP (@BJP4India) March 7, 2021
पीएम मोदी ने कहा कि वामपंथियों ने नारा दिया था – कांग्रेस कालो हाथ, भेंगे दाओ, गुड़िये दाओ। इन नारों के दम पर वामपंथी दशकों तक सत्ता में रहे। जिस हाथ को वामपंथी काला समझते थे, वो आज सफेद कैसे हो गया? जिस हाथ को तोड़ने की बात करते थे, आज उसी का आशीर्वाद लेकर वो चल रहे हैं।
मोदी ने जिस तरह अपनी चुनावी जनसभा में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस, वाम मोर्चा और कांग्रेस तीनों पर निशाना साधा है, उससे यह स्पष्ट है कि उनका जोर भाजपा समर्थकों वोटों की एकजुटता जबकि भाजपा विरोधी वोटों के बिखराव पर है। अगर भाजपा विरोधी वोटों में तृणमूल कांग्रेस व वाम-कांग्रेस गठजोड़ के बीच विभाजन होता है तो इसका लाभ भाजपा को मिलना तय है और वह जीत के अधिक करीब हो सकेगी।
वामपंथियों ने नारा दिया था – ‘कांग्रेस कालो हाथ, भेंगे दाओ, गुड़िये दाओ!
इन नारों के दम पर वामपंथी दशकों तक सत्ता में रहे।
जिस हाथ को वामपंथी काला समझते थे, वो आज सफेद कैसे हो गया?
जिस हाथ को तोड़ने की बात करते थे, आज उसी का आशीर्वाद लेकर वो चल रहे हैं।#ModirSatheBrigade pic.twitter.com/RxqtdbXSfj
— BJP (@BJP4India) March 7, 2021


