अंग्रेजों को जैसा वापस भेजा, वैसे ही नरेंद्र मोदी को वापस नागपुर भेज देंगे : राहुल गांधी

चेन्नई : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तमिलनाडु दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने आज तिरुनेलवेली में संत जेवियर्स काॅलेज में लोगों को संबोधित किया और वहां के प्रसिद्ध अरुलमिगु मंदिर में पूजा-अर्चना की।


राहुल गांधी ने अपने दौरे के दूसरे दिन कहा कि वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इ पलानीसामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इसलिए सरेंडर कर दिया है, क्योंकि पीएम के पास सीबीआइ, इडी व दूसरे संस्थान हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़ा होना व सवाल पूछना चाहिए लेकिन उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके आत्मसमर्पण की एक ही वजह है कि वे भ्रष्ट हैं और प्रधानमंत्री के पास सीबीआइ-इडी व दूसरी एजेंसियां हैं। मालूम हो कि इ पलानीसामी की पार्टी अन्नाद्रमुक मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक ऐसे शत्रु से लड़ रहे हैं जो अपने विरोधियों को कुचल रहा है, लेकिन हम यह पहले भी कर चुके हैं। अंग्रेज नरेंद्र मोदी से बहुत अधिक शक्तिशाली थे, इस देश के लोगों ने जैसे अंग्रेजों को वापस भेज दिया, वैसे ही हम नरेंद्र मोदी को नागपुर वापस भेज देंगे।

उन्होंने कहा कि समाज महिलाओं को सम्मान और उनका सशक्तीकरण किए बिना सफल नहीं हो सकता है। शिक्षा सिर्फ अमीरों के लिए नहीं सभी के लिए होनी चाहिए। हम सत्ता में आएंगे तो गरीबों को छात्रवृत्ति देंगे और महिलाओं की शिक्षा तक पहुंच बढाएंगे

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More