इसरो ने श्रीहरिकोटा से ब्राजील के एमेजोनिया – वन सहित 19 उपग्रह को किया लांच

श्रीहरिकोटा : इसरो ने श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी 51 के जरिए एमेजोनिया- वन व अन्य 18 उपग्रह को लांच किया। इसरो ने पीएसएलवी सी51 के जरिए ब्राजील के एमेजोनिया – वन उपग्रह को सफलतापूर्वक लांच किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को उनके देश का उपग्रह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान द्वारा सफलतापूर्वक लांच किए जाने को लेकर शुभकामनाएं दी हैं।

इसरो के प्रमुख के सिवन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पीएसएलवी सी51 एमोजोनिया – वन के आर्बिट में सफलतापूर्वक लांच हो गया। ब्राजील द्वारा डिजाइन और इंटीग्रेटेड इस पहले सैटेलाइट को लांच करके भारत और इसरो बहुत गर्व व खुशी अनुभव कर रहे हैं।


एमेजोनिया – 1 ब्राजील का ऐसा पहला उपग्रह है जिसे भारत से प्रक्षेपित किया गया है। 637 किलोग्राम का यह उपग्रह राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान का आॅप्टिकल पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है। इसरो ने इसके बारे में पहले बताया था कि यह अमेजन क्षेत्र के वनों की कटाई की निगरानी और ब्राजील क्षेत्र में विविध कृषि के विश्लेषण के लिए उपयोगकर्ता को दूरस्थ संवेदी आंकड़े मुहैया कराएगा व मौजूदा ढांचे को और मजबूत बनाएगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More