#GujaratLocalBodyPolls गुजरात की पाॅलिटिक्स में आम आदमी पार्टी की एंट्री, सूरत में बनी मुख्य विपक्ष

अहमदाबाद : गुजरात के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कराते हुए छह नगर निगमों पर कब्जा कर लिया। पाटी्र ने राज्य में 576 नगर निकाय सीटों के लिए हुए चुनाव में 300 सीट पर कब्जा कर लिया। भाजपा इस जीत से जहां उत्साहित व जश्नी माहौल में डूबी है, वहीं इसके साथ ही राज्य की राजनीति में आम आदमी पार्टी का प्रवेश हो गया है।


अहमदाबाद के बाद गुजरात के दूसरे सबसे बड़े शहर सूरत में हुए नगर निगम चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने शानदार उपस्थिति दर्ज करायी है। भाजपा जहां 93 सीट जीत कर इस नगर निकाय में सत्ता में काबिज हुई है, वहीं आम आदमी पार्टी ने 27 सीटें जीत ली है और मुख्य विपक्ष की भूमिका में आ गयी है।


पार्टी को मिली सीटों से उत्साहित अरविंद केजरीवाल सूरत में 26 फरवरी को एक रोड शो करेंगे। वे 26 फरवरी को गुजरात जाएंगे और सूरत में पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले रोड शो में हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी की मजबूत उपस्थिति से पार्टी समर्थकों व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ गया है। अबतक आए चुनाव परिणाम के अनुसार, कांग्रेस सूरत में एक भी सीट नहीं जीत सकी है।

आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट कर गुजरात के लोगों का विकास के दिल्ली माॅडल का समर्थन करने के लिए आभार जताया है। वहीं, पार्टी के दूसरे सबसे अहम नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि गुजरात नगर निगम चुनाव में जिस तरह का प्यार और समर्थन गुंजरात के लोगों ने दिया है, उसके लिए तहे दिल से हरेक वोटर को बहुत धन्यवाद व सभ साथियों को बधाई। उन्होंने कहा है कि हम सब मिल कर काम करेंगे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More