नीरज सिन्हा आज संभालेंगे झारखंड के डीजीपी का पदभार, जानें कौन हैं 1987 बैच के ये आइपीएस

रांची : आइपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा शुक्रवार को झारखंड के डीजीपी का पदभार संभाल लेंगे। वे वर्तमान डीजीपी एमवी राव की जगह लेंगे। नीरज सिन्हा 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं और झारखंड के साहिबगंज जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता प्रोफेसर अरुण सिन्हा साहिबगंज काॅलेज के प्रिंसिपल रह चुके हैं। नीरज सिन्हा के डीजीपी बनने पर साहिबगंज में खुशी का माहौल है।

झारखंड सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को ही नीरज सिन्हा को डीजीपी नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी थी। वे वर्तमान में जैप के डीजी सह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे।

1986 बैच के आइपीएस कमल नयन चौबे को 16 मार्च 2000 को डीजीपी के पद से हटाये जाने के बाद यह पद पदभार में चल रहा था। एमवी राव प्रभारी डीजीपी के रूप में पिछले 11 महीने से काम कर रहे थे। अब सिन्हा के डीजीपी नियुक्त होने पर राव डीजी होमगार्ड की जिम्मेवारी निभाएंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More