मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विकास योजनाओं और राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में संचालित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और के. राजू के बीच राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और विधायक राजेश कच्छप भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More