Live News : नाना पटोले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, कृषि मंत्री का कृषि काूनन पर राज्यसभा में कांग्रेस पर बड़ा हमला

आज रिजर्व बैंक आफ इंडिया अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति घोषित करने वाला है। बजट के बाद आबीआइ गवर्नर शक्तिकांत दास की इस मैद्रिक नीति पर सबकी नजर है।


भाजपा ने अपने राज्यसभा सांसदों को तीन पंक्ति का व्हिप जारी कर अगले तीन दिनों तक सदन में उपस्थित रहने को कहा है और सरकार के स्टैंड को सपोर्ट करने को कहा है। यह व्हिप आठ से 12 फरवरी तक के लिए जारी किया गया है। किसान आंदोलन व कृषि कानून को लेकर यह व्हिप जारी किया गया है, जिस पर सरकार विपक्ष व किसान आंदोलनकारियों का तीखे विरोध का सामना कर रही है। आज सुबह राज्यसभा की कार्रवाई शुरू हुई है।

भारत में कोविड के पिछले 24 घंटे में 12408 नए मामले मिले हैं, 15853 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। 120 मौतें इस वजह से 24 घंटे में हुई हैं। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्री के आंकड़ों पर आधारित हैं।

सेंसेक्स रिकार्ड हाई पर जाता दिख रहा है और 51 हजार अंक छूने के बहुत करीब है। सेंसेक्स 50948 अंक पर और निफ्टी 14992 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में 344 अंक और निफ्टी में 96 अंक की बढत शुरुआती सत्र में ही हासिल की।

किसान आंदोलन शुक्रवार को 70वें दिन में प्रवेश कर चुका है। बड़ी संख्या में किसान अब भी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना कर रहे हैं। इस बीच विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार से कहा है कि दिल्ली की सीमाओं पर आवश्यक सेवाएं बहाल की जाएंगी। विपक्ष के सांसदों ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर आंदोलन स्थल पर बिजली व पानी की सुविधा बहाल करने को कहा है। किसान शनिवार, छह फरवरी 2021 को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सड़क जाम करेंगे।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कहा है कि सेलिब्रिटी मैनेजर राहिला फर्निचरवाला और कारोबारी करण सजनानी को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग केस में गिरफ्तार कर लिया गया है।


सिक्किम में शुक्रवार तड़के 3.43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 4.0 नापी गयी।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को सुनवायी होगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More