भाजपा सांसद वरुण गांधी फिर बोले, मोदी सरकार को किसानों की मांग माननी ही चाहिए

बरेली : भाजपा सांसद वरुण गांधी ने फिर यह बात कही है कि केंद्र सरकार को किसानों की मांग माननी चाहिए। किसान पिछले करीब एक साल से नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और वरुण इस मुद्दे पर किसानों के पक्ष में खड़े दिखते रहे हैं। इस बीच उन्हें व उनकी सांसद मां मेनका गांधी को भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गयी।

भाजपा नेता वरुण गांधी ने बरेली में किसानों को संबोधित करते हुए कहा, सरकार को किसानों की मांग माननी ही चाहिए, मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है, लेकिन ऐसे नेता हैं जो पुलिस, माइनिंग वालों से पैसे लेते हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपने सांसद का वेतन नहीं लिया, सरकारी घर नहीं लिया…जनता ने मुझे खुद को ऊपर उठाने के लिए नहीं बल्कि उनके मुद्दे उठाने व उत्थान के लिए शक्ति दी है।

वरुण गांधी के पार्टी लाइन से अलग जाने पर भाजपा नजर बनाए हुए है। ऐसे में उनके भावी कदम या पार्टी के एक्शन पर लोगों की निगाह टिकी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More