उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को देगी 40 प्रतिशत टिकट : प्रियंका गांधी

The Congress party has decided that it will give 40% of the total election tickets to women in the state : Congress leader Priyanka Gandhi Vadra on 2022 Uttar Pradesh Assembly elections

 

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव व उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी अगले साल के आरंभ में होने जा रहे उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटों पर टिकट महिलाओं को देगी। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में खुले तौर पर महिलाओं से अपील की कि वे चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करें और पार्टी उनके दावों पर विचार कर फैसला लेगी।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं को राजनीति में प्रोत्साहित करने के लिए आज एक नया नारा दिया – लड़की हूं, लड़ सकती हूं। उन्होंने कहा महिला शक्ति को अधिकार दिलाकर सशक्त बनाएंगे। राजनीति में उनकी 40 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे। इससे महिलाओं को शक्ति मिलेगी, उन्हें उनका अधिकार मिलेगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश और समाज की प्रगति में महिला शक्ति की अहम भूमिका है, उसी भूमिका को राजनीतिक हिस्सेदारी देकर उन्हें सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला सशक्तीकरण के वादे को निभाने जा रही है। उन्हें उनकी हिस्सेदारी दिलाने जा रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More