डॉ मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है : एम्स, दिल्ली

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है। डॉ मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
एम्स, दिल्ली ने बयान दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की स्थिति स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। डॉ सिंह को हाल में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अस्पताल जाकर उनका सेहत जाना था और उनकी पत्नी गुरुशरण कौर से बात की थी।
Former Prime Minister Dr Manmohan Singh who is admitted at AIIMS Delhi is stable and recovering: AIIMS official
(file photo) pic.twitter.com/ZDjyKbRJfE
— ANI (@ANI) October 15, 2021
पत्रकार उमाशंकर सिंह ने ट्विटर पर लिखा – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है। ये जानकारी एम्स की तरफ़ से दी गयी है जहां वे भर्ती हैं। अफ़वाहों पर ध्यान न दें। सेहत की सही जानकारी इलाज करने वाले डाक्टर और अस्पताल से बेहतर कोई नहीं दे सकता। उनकी सेहत के लिए तमाम दुआएँ साथ हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है। ये जानकारी AIIMS की तरफ़ से दी गई है जहां वे भर्ती हैं।
अफ़वाहों पर ध्यान न दें। सेहत की सही जानकारी इलाज करने वाले डाक्टर और अस्पताल से बेहतर कोई नहीं दे सकता।
उनकी सेहत के लिए तमाम दुआएँ साथ हैं🙏
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) October 15, 2021


