झारखंड कांग्रेस ने राजभवन के सामने लखीमपुर हिंसा के खिलाफ किया प्रदर्शन, टेनी से मांगा इस्तीफा

रांची : झारखंड कांग्रेस ने सोमवार को रांची स्थित राजभवन के सामने लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी से इस्तीफा मांगा। कांग्रेस ने मांग की कि इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ कार्रवाई हो। मालूम हो कि इस महीने के आरंभ में उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी ने कुछ लोगों को कुचल दिया था। उत्तरप्रदेश पुलिस की स्पेशल ब्रांच इस मामले में आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर चुकी है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया जा रहा है और लखीमपुर हिंसा के लिए केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को इस्तीफा देना चाहिए। आलमगीर आलम ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मांग मानना चाहिए और कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More