दुमका के सिमलदुमा गांव में तीन महीने से सोलर टंकी खराब, पीने के पानी पर भी आफत

दुमका : दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के कोआम पंचायत के अंतर्गत सिमलदुमा गांव में पीने का पानी की समस्या है। इस गांव की करीब तीन सौ जनसंख्या है और दो चापाकल है। इसमें एक सुरेश लायक के घर के सामने का चापाकल एक महीने से ख़राब है और दूसरा दयाल कुमर के घर के सामने का चापाकल ठीक है, लेकिन इसमें लगी सोलर टंकी तीन महीने से ख़राब है।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रखंड में भी की है लेकिन अब तक न चापाकल की मरम्मत हुई और न ही सोलर टंकी का मरम्मत की गयी। इससे ग्रामीणों को पानी का बहुत दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि चापाकल और सोलर टंकी का जल्द मरम्मत कर चालू करवाया जाये और गांव में दो और नया चापाकल लगवाया जाए। इस मौके में शंकर कुमर, तेज नारायण कुमर, अर्जुन कुमर, उमावती देवी, महेश्वर कुमर, गोपाल कुमर, रामधन कुमर, जियालाल कुमर, हरिनंदन कुमर, कलशर राउत आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More