आतंकवाद प्रभावित श्रीनगर सेक्टर में तैनात की गयीं पहली महिला आइपीएस चारू सिन्हा कौन हैं?

नयी दिल्ली : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर सेक्टर में पहली बार एक महिला आइपीएस अधिकारी तैनात की गयी हैं. 1996 बैच की तेलंगाना कैडर की आइपीएस अधिकारी चारू सिन्हा को श्रीनगर सेक्टर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ का आइजी नियुक्त किया गया है. श्रीनगर में इस पद पर तैनात की जाने वाली पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं.

ऐसा नहीं है कि चारू सिन्हा की यह पहली कठिन पोस्टिंग है. इससे पहले वे बिहार में भी नक्सल प्रभावित इलाकों में सीआरपीएफ की आइजी के पद पर काम कर चुकी हैं, जहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. आइपीएस चारू सिंह के नेतृत्व में बिहार में कई एंटी नक्सल आपरेशन का संचालन कर चुकी हैं.

इसके बाद उन्हें ट्रांसफर कर जम्मू में सीआरपीएफ का आइजी बना दिया गया और वहां भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा. सोमवार, 31 अगस्त 2020 को उन्हें श्रीनगर सेक्टर में सीआरपीएफ आइजी के रूप में तैनात करने का आदेश जारी हुआ, जो उनके लिए अबतक का सबसे चुनौती पूर्ण टास्क है. लेकिन, उनके ट्रैक रिकार्ड से लगता है कि वे इसे भी बाखूबी निभा लेंगी.

सीआरपीएफ के मौजूदा डीजी एपी महेश्वरी 2005 में आइजी के रूप में श्रीनगर सेक्टर में सीआरपीएफ को हेड कर चुके हैं. 2005 मेें ही सीआरपीएफ का श्रीनगर सेक्टर अस्तित्व में आया है, तब से अभी तक कोई महिला आइपीएस अधिकारी ने उसका नेतृत्व नहीं किया था. चारू सिन्हा ऐसा करने वाली पहली महिला आइपीएस हैं.

इस सेक्टर में सीआरपीएफ आतंकवार नियंत्रण के लिए काम करता है और भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने साथ इस कार्य को अंजाम देता है. श्रीनगर सेक्टर में कश्मीर से श्रीनगर के अलावा बडगाम व गांडेरबल जिले आते हैं. इसके साथ संघ शासित लद्दाख भी इसी सेक्टर में आता है. इसके अंतर्गत दो रेंज, 22 एक्जक्यूटिव यूनिट और तीन महिला कंपनी हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More