#Unlock4 केंद्र ने अनलाॅक 4.0 के गाइडलाइन जारी किए, कई मोर्चाें पर आपको मिली राहत

Union Home Secretary issued unlock 4.0 guideline

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने अनलाॅक 4 का गाइडलाइन शनिवार की शाम जारी कर दिया. केंद्रीय गृह सचिव के अजय भल्ला के हस्ताक्षर से जारी यह गाइडलाइन एक सितंबर से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा. लाॅकडाउन 4 में लोगांें को कई मोर्चों पर राहत मिली है. पांच महीने से अधिक समय से लाॅकडाउन झेल रहे लोगों को अब कई मोर्चाें पर राहत मिलेगी.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश का सभी राज्यों से पालन करने को कहा गया है. गाइडलाइन में सात सितंबर से देश भर में मेट्रो ट्रेनें चलायी जाएंगी. 21 सितंबर धार्मिक, सांस्कृतिक व राजनैतिक आयोजन हो सकेंगे, लेकिन इनके लिए शर्त यह रहेगी कि 100 लोगों से अधिक का जुटान न हो. 21 सितंबर से ओपेन एयर थियेटर खोले जा सकेंगे.

गाइडलाइन में 30 सितंबर तक स्कूल, काॅलेज व शैक्षणिक संस्थान बंद रखने को कहा गया है, हालांकि ऑनलाइन व डिस्टेंस लर्निंग हो सकेगी और इसे प्रोत्साहित भी किया जाएगा. राज्य सरकारें व केंद्र शासित प्रदेश अपने संस्थानों में आनलाइन व डिस्टेंस लर्निंग के लिए 50 प्रतिशत स्टाफ बुला सकेंगे.

अनलाॅक 4 के गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि नौंवी से 12वीं कक्षा तक के छात्र स्वेच्छा से स्कूल जा सकेंगे. हालांकि इसके लिए उनके अभिभावक को लिखित सहमति शिक्षकों को देनी होगी. कौशल व स्वरोजगार का प्रशिक्षण देने वाले संस्थान को खोलने की अनुमति दे दी गयी है. उच्च शिक्षा यानी पीएचडी और पीजी के छात्र टेक्निकल व प्रोफेशन प्रोग्राम के लिए लैबोरेटरी आदि के लिए संस्थान जा सकेंगे. लेकिन, इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग को गृह मंत्रालय से संपर्क कर सहमति हासिल करनी होगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More