योगी सरकार ने बाहुबली मुख्तार व अतीक पर गिराई गाज, एक की बिल्डिंग ध्वस्त तो दूसरे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क
लखनऊ : राजनेता व बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लखनऊ में उनके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। लखनऊ के डालीबाग इलाके में बने मुख्तार अंसारी की अवैध कब्जे की गयी संपत्ति को पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 11 अगस्त को ही इस संपत्ति को ध्वस्त करने का आदेश दिया था.
Gangster Mukhtar Ansari’s illegally owned property demolished near Dalibagh Colony. Expenses of demolition will be recovered from him. FIR will be registered. Responsibility of officials under whom this illegal construction took place will be fixed: Lucknow Administration pic.twitter.com/3mmtre2s6p
— ANI UP (@ANINewsUP) August 27, 2020
ये इमारतें उनके बेटों के नाम हैं. मुख्तार मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. एलडीए और प्रशासन व पुलिस की टीम ने गुरुवार सुबह डालीबाग में मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे को ध्वस्त करना शुरू किया.
लखनऊ में मुख्तार अंसारी के गुर्गे के डालीबाग में बने दो टावर दो टावर जमीदोज किये गए
एलडीए, पुलिस प्रशासन समेत ढाई सौ से अधिक पुलिसकर्मी और 20 से अधिक जेसीबी मशीनें पहुंची डाली बाग में है मुख्तार अंसारी के गुर्गे का बताया जा रहा टावर
मौके पर हुई झड़प, पुलिस ने खदेड़ा pic.twitter.com/66PPljKmT1
— Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) August 27, 2020
पुलिस प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची थी और गेट का ताला तोड़ कर वहां हो रहे निर्माण के सामान को निकाला.
मुख्तार अंसारी व उनके गिरोह पर पुलिस का शिकंजा कस रहा है. पुलिस प्रशासन लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई कर रही है. पूर्वाचंल, उत्तरप्रदेश सहित देश के दूसरे हिस्सों में उनकी खिलाफ कार्रवाई तेज की गयी है.
लखनऊ में मुख्तार अंसारी के दो बेटों के डालीबाग में बने दो टावर जमींदोज, यह सम्पत्ति पहले राबिया के नाम पर थी उसके बाद दोनों बेटों अब्बास व उमर के नाम ट्रांसफर की दी गई थी। शत्रु संपत्ति पर क़ब्ज़ा कर बना ली दो मंजिला इमारत के खिलाफ 11 अगस्त को शस्त्रीकरण का जारी हुआ था निर्देश https://t.co/0liibY6QWx pic.twitter.com/CbYnk8SmMW
— Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) August 27, 2020
मऊ पुलिस ने अबतक मुख्तार अंसारी के करीब 12 अपराधियों को जिला बदर किया है. कानपुर के बिकरू कांड के बाद यूपी सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है.
दूसरी ओर बाहुबली अतीक अहमद के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी है। उनकी पांच संपत्तियों को कुर्क किया गया है जिसका मूल्य करीब 25 करोड़ रुपये है। डीएम के आदेश पर चकिया में ढाई करोड़ का दो मकार, कालिंदीपुरम में ढाई करोड़ का दो मकान, सिविल लाइन एमजी रोड में कुर्की शामिल है, जिसका मूल्य करीब 20 करोड़ है।
दूसरी तरफ बाहुबली अतीक अहमद की 5 सम्पत्ति कुर्क..
लगभग 25 करोड़ की अपराध से अर्जित सम्पत्तियों की कुर्की.
डीएम के आदेश पर चकिया में 2.5 करोड़ के 2 मकान कुर्क.
कालिंदीपुरम में 2.5 करोड़ के 2 मकान कुर्क.
सिविल लाइन एमजी रोड पर कुर्की की गई..
20 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क.. pic.twitter.com/6Ma6wofi3H
— Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) August 27, 2020


