पुलवामा अटैक में 13,500 पन्ने का चार्जशिट दायर, मसूद अजहर सहित कई पाकिस्तानियों का नाम शामिल

National Investigation Agency is filing a 13,500-page charge sheet in the Pulwama terror attack case, naming a number of Pakistani nationals, including JeM chief Masood Azhar

नयी दिल्ली : 14 फरवरी 2019 को पुलवामा (Pulwama Attack) में जम्मू श्रीनगर हावइे पर सीआरपीएफ काफिले पर विस्फोटक भरे वाहन से किए गए हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency)

ने 13, 500 पन्ने का चार्जशिट दायर कर दिया है. इस चार्जशिट में पाकिस्तान के आतंकवादी व जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर (JeM chief Masood Azhar) सहित कई पाकिस्तानी नागरिकों का नाम शामिल है.

पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. आतंकियों ने विस्फोटक लदे वाहन से सीआरपीएफ के वाहन में टक्कर मार दी थी. इस घटना में प्रयोग किए गए चार चक्का वाहन की तसवीर भी सामने आयी है.

साथ ही उन आतंकियों की तसवीर भी सामने आयी है जिन्होंने आइइडी बनाया था और हमले की साजिश में शामिल थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More