गृहमंत्री अमित शाह रात दो बजे एम्स में कराए गए भर्ती, चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमण से हुए थे मुक्त

नयी दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के चार दिन के भीतर फिर से एम्स में भर्ती कराए गए हैं। एम्स ने इस संबंध में बयान जारी कर बताया है कि उन्हें थकान व शरीर में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने कहा है कि वे ठीक है और वहीं से अपना काम कर रहे हैं। अमित शाह को पोस्ट कोरोना केयर के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अमित शाह 14 अगस्त को कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए थे और इसके बाद घर पर ही होम आइसोलेशन में थे। अमित शाह ने दो अगस्त को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल मंें अपना कोरोना टेस्ट कराने के बाद रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद भर्ती हुए थे।

इसके बाद वे 14 अगस्त को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। अमित शाह ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी थी कि वे कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं और घर पर अभी होम आइसोलेशन में रहेंगे। उन्होंने मेदांता अस्पताल के डाॅक्टरों व पारा मेडिकल कर्मियों व खुद के लिए शुभेच्छा रखने वालों को भी धन्यवाद बोला था।

फिलहाल एम्स में डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया खुद उनका इलाज कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More