दुमका : वियर डैम का ग्रामीणों ने किया विरोध, कहा – इससे खेती, पशुपालन, आवागमन सबकी क्षति

दुमका : दुमका जिले के जामा प्रखंड की पंचायत टेगधोवा के बांदो गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर बांदो और हरिपुर में बनने वाले वियर डैम के निर्माण का विरोध किया है. यहाँ वियर से बासुकीनाथ पेयजल आपूर्ति किया जाना है. ग्रामीणों का कहना है कि इसके बनने से यहाँ का जल स्तर ऊँचा होने की संभवना है, जिससे आसपास का खेती योग्य जमीन जलमग्न हो जाएगी.

पानी का स्तर ऊँचा होने से मवेशियों के चारा क्षेत्र की कमी हो जाएगी. पानी बढ़ जाने से दुमका जाने के लिए ग्रामीणों को दिक्कत हो जाएगी. ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि बहुत जल्द ही ग्राम सभा कर प्रशासन, विधायक और मुख्यमंत्री को लिखित में इसके बारे में अवगत कराया जाएगा कि ग्रामीण वियर डैम नहीं चाहते हैं.

रविवार को हुई इस बैठक ग्राम प्रधान अरुण पुजहर, वार्ड सदस्य विनोद किस्कू, पंचयत समिति सदस्य मथियस मुर्मू, निहाली मंडल, मनोज मंडल, भुंडा मरांडी, राजेन्द्र पुजहर, रवि पुजहर, गुदु पुजहर, चन्द्रराय देवी, सुमित्रा देवी, मनोज कुमार मंडल, पकु मुर्मू, लिखिन मुर्मू, पकलू चोडे, मंगली हांसदा, सेबेन मुर्मू, रामबाबू मंडल आदि शामिल थे.

ग्रमीणों का यह भी कहना है कि डैम निर्माण की कोई सूचना हम ग्रामीणों को नहीं दी गयी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More