सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की नीतीश कुमार ने सीबीआइ जांच की सिफारिश की

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआइ जांच का आदेश दिया है. जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआइ ने इसकी पुष्टि की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह फैसला सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा उनसे बात करने व इस संबंध में आग्रह किए जाने के बाद लिया है. नीतीश कुमार ने दो दिन पहले यह कहा था कि अगर सुशांत के परिवार वाले चाहेंगे तो मामले की सीबीआइ जांच करायी जा सकती है.

इसके बाद सोमवार को सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा था कि वे मंगलवार को इस संबंध में सुशांत के पिता के से बात करने के बाद कुछ कह सकेंगे. उनके वकील की बात में यह संकेत था कि मंगलवार को सुशांत का परिवार इस संबंध में किसी ठोस फैसले तक पहुंच जाएगा.

मालूम हो कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनकी आत्महत्या के पीछे बाॅलीवुड में भाई-भतीजावाद, पक्षपात को कारण बताया जा रहा है. साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की भूमिका भी संदिग्ध बतायी जा रही है. यह कहा जा रहा है कि सुशांत रिया के दबाव में थे. सुशांत के पिता ने भी इस मामले में रिया चक्रवती व छह अन्य के खिलाफ पटना में एक एफआइआर दर्ज करायी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More