#Unlock3 अनलाॅक3 की गाइडलाइन जारी, नहीं खुलेंगे स्कूल काॅलेज, लेकिन दो मोर्चाें पर मिलेगी राहत

नयी दिल्ली : गृह मंत्रालय ने बुधवार शाम अनलाॅक थ्री की गाइड लाइन जारी कर दी. इस गाइड लाइन में सरकार ने दो बड़े निर्णय लिए हैं, एक रात्रि कर्फ्यू को खत्म कर देना और दूसरा जिम व योग सेंटर खोलने की अनुमति देना. योग सेंटर व जिम पांच अगस्त से खोले जा सकेंगे, इससे फिटनेस की चाह रखने वालों को राहत मिलेगी और इस कारोबार से जुड़े लोग भी अपने प्रतिष्ठान खोल सकेंगे.
MHA announces #Unlock3 guidelines
✅Yoga institutes & gymnasiums to open from August 5
❌Schools, colleges, etc to remain closed till August 31
✅Independence Day functions allowed with social distancing
❌Metros, cinema halls, etc to remain closedRead: https://t.co/M9MK1VhLIs pic.twitter.com/bFGDZcL876
— PIB India (@PIB_India) July 29, 2020
वहीं, इस गाइडलाइन में कहा गया है कि स्कूल, काॅलेज व शिक्षण संस्थान 31 अगस्त तक नहीं खुलेंगे. इसके साथ ही सिनेमा हाॅल, पार्क, मेट्रो ट्रेनें भी अभी बंद रहेंगे. पूर्व की तरह धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक व मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां नहीं हो सकेंगी.
Ministry of Home Affairs (MHA) issues #Unlock3 guidelines. Restrictions on the movement of individuals during night have been removed. Yoga institutes and gymnasiums will be allowed to open from August 5, 2020. pic.twitter.com/eTTJwWei0K
— ANI (@ANI) July 29, 2020
स्वतंत्रता दिवस से संबंधित कार्यक्रम में लोग सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए हिस्सा ले सकेंगे. गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि केंटोनमेंट जोन में सिर्फ आवश्यक गतिविधियों की ही अनुमति रहेगी. सामाजिक समारोह में अधिक भीड़ जुटाने को लेकर पहले के नियम ही प्रभावी रहेंगे और ऐसा नहीं किया जा सकेगा.
पूर्व की तरह 65 साल से अधिक उम्र के लोगों, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है.


