बिहार के बाढ ग्रस्त इलाके में एक रेस्क्यू बोट पर हुआ बच्ची का जन्म तो महाराष्ट्र में स्टेशन पर

पटना : बिहार में कोरोना के साथ बाढ भी एक बड़ी आपदा बन कर आयी है. बाढ बिहार की नियति है जिससे उत्तरी हिस्से के करोड़ों लोग हर साल प्रभावित होते हैं. ऐसे में इस आपदा के दौरान कई हैरतअंगेज घटनाएं घटित होती हैं, जो हम सबका ध्यान खींच लेती हैं. रविवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक 25 वर्षीया महिला ने एक बच्ची को एनडीआरआरफ के राहत एवं बचाव कार्य में लगे नाव पर जन्म दिया.

इसके बाद बच्ची व मां को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां मेडिकल कर्मियों की टीम उनकी देखरेख कर रही है. बच्ची व मां की हालत स्थिर है.

उधर, इससे एक मिलती जुलती एक घटना महाराष्ट्र से भी सामने आयी है. महाराष्ट्र में मुंबई से वाराणसी स्पेशल ट्रेन से आ रही एक महिला ने इगतपुरी रेलवे स्टेशन पर एक बच्चे को शनिवार को जन्म दिया. इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों का स्वास्थ्य अभी ठीक बताया गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More