कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात, कहा पाकिस्तान ने हमारी पीठ में छूरा घोंपा

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से देश को संबोधित किया. आज कारगिल विजय दिवस होने के कारण प्रधानमंत्री का संबोधन कारगिल युद्ध पर केंद्रित रहा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने हमारी पीठ में छूरा घोंपा था और अपने आंतरिक कलह को छिपाने के लिए कारगिल युद्ध किया.


उन्होंने कहा कि उन्हें भी उस वक्त कारगिल जाकर वीर सैनिकों के दर्शन का मौका मिला था. प्रधानमंत्री ने कारिगल विजय दिवस की कहानियां अधिक से अधिक लोगों को बताने ओर उसकी जानकारी दूसरों को देने की देसवासियों से अपील की. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कल्पना कीजिए कि ऊचें पहाड़ों पर हमारे श़त्रु थे और नीचे हमारे सैनिक. फिर भी हौंसले से और सच्ची वीरता से उनकी जीत हुई. उन्होंने वीर सैनिकों की माता को इस मौके पर नमन किया.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमें धोखा दिया था. उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि कोई भी फैसला लेने से पहले सबसे असहाय व्यक्ति को बारे में सोचो कि उस पर उसका क्या असर होगा, अटल जी ने इसे आगे बढाया और कहा कि कोई निर्णय लेने से पहले हम यह सोचें कि क्या यह उस सैनिक के सम्मान के अनुरूप है, जिसने दुर्गम पहाड़ियों में अपनी जान गंवाई.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More