महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, बिहार, बंगाल में कोरोना बेकाबू, पांच राज्य में 24 घंटे में अकेले 26 हजार से अधिक मामले

नयी दिल्ली : महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, बिहार, बंगाल में कोरोना के हालात बेकाबू हैं. इन 5 राज्यों में अकेले पिछले 24 घंटे में अकेले 26518 मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में शनिवार को आए आंकड़े के अनुसार, कोरोना के कुल 9251 मामले सामने आए हैं. आज वहां 257 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

महाराष्ट्र में कोरेाना के कुल मामले तीन लाख 66 हजार 368 हो गए हैं. इसमें एक लाख 45 हजार 481 एक्टिव केस है.. जबकि दो लाख सात हजार 194 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है.

 

मुंबई में कोरोना की विस्फोटक स्थिति अभी भी बनी हुई है. वहां आज 1090 नए मामले दर्ज किए गए और 52 मौतें हुई हैं. 617 मरीज आज वहां डिस्चार्ज किए गए हैं. मुंबई में कुल कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख सात हजार 981 हो गयी है. वहीं, 78 हजार 877 पेसेंट रिकवर कर गए हैं. 6033 मरीजों की मौत हुई है. यह जानकारी मुंबई वृहत नगरपालिका ने दी है.

तमिलनाडु में आज कोरोना के 6988 मामले सामने आए हैं. 89 मौतें दर्ज की गयी हैं. राज्य में कुल मामलों की संख्या दो लाख छह हजार 737 हो गए हैं. इसमें एक लाख 51 हजार 55 रिकवर कर गए हैं. राज्य में 3409 मौतें हुई हैं. राज्य में कुल 52 हजार 273 सक्रिय मामले हैं.

बिहार में कोरोना के आज 2803 नए मामले सामने आए हैं. कुल मामलों की संख्या राज्य में 36 हजार 314 हो गयी है. यह जानकारी बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने दी है.

पश्चिम बंगाल में आज दो हजार 404 नए मामले सामने आए हैं. 42 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 56 हजार 377 हो गयी है. राज्य में एक्टिव केस में 19 हजार 391 एक्टिव केस हैं. 35 हजार 654 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं. 1332 मरीजों की मौत हो गयी हैं.


कर्नाटक में आज 5072 नए मामले सामने आए हैं. 72 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कुल मरीजों की संख्या 90 हजार 942 हो गयी है, जिसमें 55 हजार 388 एक्टिव केस हैं ओर 1796 लोगों की मौत हो चुकी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More