झारखंड सरकार अब स्कूल खोलने के लिए बच्चों के अभिभावकों का लेगी फीडबैक, ऑनलाइन फार्म जारी किया

रांची : झारखंड सरकार अब स्कूल खोलने के लिए माता-पिता व अभिभावकों से फीडबैक लेगी. सरकार ने इसके लिए एक ऑनलाइन फार्म जारी कर माता-पिता व अभिभावकों से ऑनलाइन सुझाव मांगा है. अभिभावकों के फीडबैक पर सरकार आगे का निर्णय लेगी.

राज्य सरकार ने कोविड19 संकट के बीच स्कूल खोलने के लिए झारखंड के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढने वाले बच्चों के माता-पिता व अभिभावक से इस संबंध में 30 जुलाई तक आॅनलाइन फीडबैक मांगा है।

इसके लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक ऑनलाइन फीडबैक फार्म तैयार किया है, जो नीचे दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।

http://jepc.jharkhand.gov.in

http://schooleducation.jharkhand.gov.in

उसका एक डायरेक्टर लिंक भी है, जिस पर सुझाव दिए जा सकते हैं.

http://forms.gle/B3QhvVatQqG38Qj4A

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More