बिहार में कोरोना से एमएलसी सुनील कुमार सिंह व एक सिविल सर्जन की मौत

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमण विकराल रूप लेता दिख रहा है. मंगलवार रात को कोरोना के कारण पटना एम्स में जहां भाजपा से विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह की मौत हो गयी, वहीं बुधवार की सुबह समस्तीपुर के सिविल सर्जन आरआर झा का निधन हो गया. सिविल सर्जन का निधन भी पटना एम्स में इलाज के दौरान बुधवार सुबह हुई.


बिहार में किसी प्रमुख राजनेता व सिविल सर्जन की कोरोना की वजह से मौत की यह पहली घटना है. सुनील कुमार सिंह दरभंगा के रहने वाले थे. मंगलवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी मौत हो गयी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उनके निधन पर दुःख प्रकट किया है. बिहार भाजपा ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर दुःख जताया है. सुनील कुमार सामाजिक कार्याें में गहरी रुचि रखते थे और हर वर्ग में उनकी स्वीकार्यता थी.

समस्तीपुर के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ कुमार ने बुधवार को कहा कि आज सुबह सात बजे डाॅक्टर झा की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को उनकी कोरोना जांच की गयी थी और रिपोर्ट पाॅििजटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More