हजारीबाग व रामगढ के डीसी कार्यालय में कोरोना संक्रमण, किए गए बंद, डीसी की बेटी भी संक्रमित

रांची : रामगढ व हजारीबाग के समहरणायल में कोरोना संक्रमण फैला है. सोमवार को रामगढ समाहरणालय से छह व हजारीबाग समाहरणायल में लगभग एक दर्जन कोरोना संक्रमित मिले है. सोमवार को आयी राज्यभर की कोरोना रिपोर्ट में कुल संक्रमितों की संख्या 189 बतायी गयी, जिसमें सर्वाधिक 40 रांची के, 39 हजारीबाग के, 20-20 देवघर, रामगढ व पाकुड़ जिले के थे. इनके अलावा अन्य जिलों से भी संक्रमित मिले.

रामगढ के समाहरणालय में छह लोग एवं हजारीबाग में समाहरणालय में एक दर्जन कोरोना संक्रमित पाए गए है.
रामगढ डीसी कार्यालय में अब कुल 12 कोरोना संक्रमित हो गए हैं. इसके बाद रामगढ समाहरणालय को बंद कर दिया गया है. वहीं, हजारीबाग के डीसी की एक साल की बेटी भी कोरोना से संक्रमित हो गयी है.

हजारीबाग के डीसी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और बताया कि उनके कार्यालय में 12 लोग संक्रमित हो गए हैं और उनकी बेटी भी संक्रमित हो गयी हैं. उन्होंने लोग से सुरक्षित रहने का आग्रह किया है और कहा है कि अगले तीन दिन कार्यालय बंद रहेगा और इस दरमियान सेनिटाइजेशन किया जाएगा. आवश्यक कार्य आनलाइन संपादित किए जाएंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More