डीएसपी देविंदर सिंह व आतंकी सैयद नावेद सहित छह के खिलाफ एनआइए ने दाखिल किया चार्जशीट

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआइए ने सोमवार को जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह, आतंकवादी सैयद नावेद सहित छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. यह आरोप पत्र आतंकी मामले में दायर किया गया है. देविंदर सिंह को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी के साथ पकड़ा गया था.

देविंदर सिंह के अलावा अन्य पांच के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है. इनके नाम है नावेद बाबू, उसका भाई इरफान मुस्ताक, रफी अहमद राथर, क्रास लाइन आॅफ कंट्रोल ट्रेड एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तणवीर अहमद और वकील इरफान शरीफ मीर.


पिछले महीने 19 जून को दिल्ली की एक अदालत ने देविंदर सिंह व मीर को इस आधार पर जमानत दे दी थी कि पुलिस तय 90 दिन की समय अवधि में उसके खिलाफ आतंकी मामले में आरोप पत्र दायर नहीं कर सकी. हालांकि उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया था क्योंकि एनआइए ने जनवरी में आतंकियों की मदद करते हुए उसे पकड़ा था.

डीएसपी देविंदर सिंह को 11 जनवरी 2019 को आतंकियों की मदद करते हुए श्रीनगर जम्मू हाइवे पर कुलगाम में पकड़ा गया था. वह अपनी कार से आतंकियों को मोटे पैसे के एवज में जम्मू पहुंचाने की फिराक में था, जिसके बाद आतंकी दिल्ली जाते व अपनी कार्रवाई को अंजाम देते. पुलिस ने उसके खिलाफ आपराधिक साजिश व देशहित के खिलाफ काम करने का मामला दर्ज किया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More