अनलाॅक 2 के गाइडलाइन जारी, जानिए इसमें आपको क्या नयी छूट मिली, पीएम मोदी फिर देश को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली : गृह मंत्रालय ने अनलाॅक 2 के गाइडलाइन सोमवार की रात जारी कर दिया. अनलाॅक 2 31 जुलाई तक प्रभावी रहेगा, जबकि अनलाॅक1 30 जून तक प्रभावी है. अनलाॅक 2 में छूट का समय एक घंटे बढाकर रात 10 बजे किया गया है. अब रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे रहेगा. हालांकि इस दौरान कुछ आवश्यक सेवाओं को छूट मिलेगी. उधर, मंगलवार को शाम चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. देश में कोरोना महामारी व चीन से टकराव दो अहम मुद्दे इन दिनों हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री के संबोधन पर सबकी नजर है.

 

अनलाॅक 2 में स्कूल, काॅलेज, कोचिंग व शैक्षणिक संस्थान नहीं खुलेंगे. हालांकि केंद्र व राज्य सरकार के प्रशिक्षण संस्थान 15 जुलाई से खुल सकेंगे, जिसके लिए अलग से बाद में गाइडलाइन जारी की जाएगी.

 

अनलाॅक 2 में भी फेसकवर, मास्क सार्वजनिक स्थलों, यात्रा के समय व कार्यस्थल पर पहनना अनिवार्य होगा. अंतरराष्ट्रीय उड़ान को मंजूरी नहीं मिलेगी, लेकिन जिन्हें गृहमंत्रालय से अनुमति मिली है वे उड़ान भर सकेंगी. जिम, पुल, सिनेमा व मेट्रो पर भी रोक रहेगी.

 


भीड जुटाने वाले किसी तरह के राजनीतिक, धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन नहीं किए जा सकेंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More