पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिग्विजय बोले – मोदी ने आपदा को ‘अवसर’ बना लिया

नयी दिल्ली : पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस आज देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर रही है. विभिन्न राज्यों की राजधानियों व अन्य प्रमुख शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता इसका विरोध जता रहे हैं और मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता दिग्जिवय सिंह ने आज भोपाल की सड़कों पर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. दिग्विजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ रोशनपुरा रोशनपुरा चौराहे से से मुख्यमंत्री आवास तक साइकिल मार्च निकाला.


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जब जनता कोरोना के संकट से त्रस्त है, महंगाई बढती जा रही है, लोग भूखे मर रहे हैं और केंद्र सरकार ने लगातार 18वें दिन एक्साइज ड्यूटी बढाई है. उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि आपदा में अवसर, उनके लिए कोरोना आपदा में अवसर है, पैसा कमाने के लिए.

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन किया है और मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की है. पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया है.


वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, दिल्ली में आज डीजल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर हो गयी है, जबकि पेट्रोल की कीमत 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गयी है. डीजल में आज कीमत वृद्धि नहीं हुई है, जबकि पेट्रोल की कीमत 48 पैसे बढी है. मालूम हो कि कल पहली बार डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक हो गयी थी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More