बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, आधुनिक हथियारों से था लैस

जम्मू : सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ ने आज सुबह जम्मू कश्मीर के कठुआ में पानसर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. बीएसएफ ने यह कार्रवाई सुबह 5.10 बजे की. इस ड्रोन पर एक एम4 यूएस मेड हथियार सेमी आॅटोमैटिव कारबाइन, 60 राउंड, दो मैगजीन, सात ग्रेनेड मिले हैं.


बीएसएफ के आइजी एनएस जमवाल ने कहा कि यह ड्रोन 17 से 18 किलो वजह है और पाकिस्तान इसको भेजकर कोई बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के फिराक में थे. यह ड्रोन भारतीय सीमा में 250 मीटर तक अंदर घुस आया था.


बीएसएफ इस मामले की जांच कर रहा है. यह वाकया ऐसे समय में हुआ है जब भारत के चीन से भी संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More