#SushantSinghRajput पटना में मां गंगा की गोद में सुशांत सिंह राजपूत का अस्थियां विसर्जित

पटना : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अस्थियां आज पटना में मां गंगा में प्रवाहित कर दी गयीं. उनके पिता केके सिंह, बहनों एवं परिवार के अन्य लोगों ने अस्थियां विसर्जित की. मुंबई से अभिनेता का दाह संस्कार कर उनके पिता व परिवार को लोग इससे पहले पटना लौट चुके थे.


सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां एनआइटी गंगा घाट में विसर्जित की गयीं. इसके लिए नाव से उनके परिवार के लोग तट से थोड़ी दूरी पर गए. इस दौरान की जो तसवीरें आयीं हैं वे बहुत ही भावुक करने वाली हैं. उनकी बहनें अपने बुजुर्ग पिता को हाथों को सहारा दे रही थीं और दो बहनों के हाथों में अस्थि कलश दिख रहा था.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आ’त्म’ह’त्या’ कर ली थी. इस मामले की जांच की भी मांग उठ रही है. एक पक्ष का का आरोप है कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म उद्योग में व्याप्त भाई भतीजावाज से पीड़ित थे और उन्हें मिली कई फिल्में अचानक उन से छिन गयीं थीं. वे कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More