भारत-चीन झड़प : पीएम मोदी ने बुलायी सर्वदलीय बैठक, चीन ने कहा शांति के लिए हर उपाय

नयी दिल्ली : भारत-चीन के बीच 15 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में हुई तीखी झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने व चीनी सेना के कई जवानों के हताहात होने की खबर के बाद इस संबंध में चीन के विदेश मंत्रालय का बयान आया है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा है कि हम कूटनीतिक और मिलिट्री चैनल के जरिए संवाद कर रहे हैं. इस मामले में सही और गलत बिल्कुल साफ है.

चीनी प्रवक्ता झाओ लिजियन ने आरोप लगाया कि यह घटना वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीन की तरफ हुई और इसके लिए चीन को दोष नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा कि चीन के तरफ से हम और अधिक झड़प नहीं देखना चाहते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलायी सर्वदलीय बैठक

चीन से तनाव व झड़प के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून की शाम को पांच बजे सर्वदलीय बैठक बुलायी है. इस बैठक में प्रधानमंत्री सभी दलों के साथ हालात की चर्चा करेंगे और उनसे सुझाव लेंगे. राजनीतिक दलों को विश्वास में लेने के लिए वे वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास की स्थिति के बारे में जानकारी दे सकते हैं. प्रधानमंत्री राजनीतिक दलों के प्रमुख के साथ बात करेंगे और यह बैठक वर्चुअल होगी. मालूम हो कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीमा पर की स्थिति की जानकारी सरकार से मांगी है.

रक्षामंत्री राजनाथ क्या बोले

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा हालात पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है. ने चीफ आॅफ डिफेंस स्टाॅफ व तीनों सेना प्रमुखों के संपर्क में बने हुए हैं. उन्होंने आज कहा कि गलवान में सैनिकों की क्षति परेशान करने वाली और दर्दनाक है. हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस एवं वीरता का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की सर्वाेच्च परंपराओं में अपने जीवन का बलिदान दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनकी बहादुरी को कभी नहीं भूलेगा. रक्षामंत्री ने कहा कि उनकी संवेदनाएं सैनिकों के परिवार के साथ है. रक्षामंत्री ने कहा कि हमें भारत के बहादुरों की बहादुरी और साहस पर गर्व है.

सैनिकों के नाम आए सामने

न्यूज एजेंसी एएनआइ ने उन सैनिकों के नाम दिए हैं, जो इस झड़प में शहीद हो गए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More