लद्दाख सीमा पर चीन से झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद

नयी दिल्ली : 15-16 जून की रात लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय व चीनी सैनिकों को बीच हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं. न्यूज एजेंसी, पीटीआइ ने भारतीय सेना के हवाले से यह खबर दी थी. इससे पहले यह खबर आयी थी कि इस झड़प में तीन भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं.
शहीद हुए सैनिकों में एक झारखंड के साहिबगंज जिले के कुंदन ओझा भी हैं. कुंदन ओझा 17 दिन पहले ही बेटी के पिता बने थे, जिसे वे देख भी नहीं पाए.
भारतीय सेना ने कहा है कि 15-16 जून की रात गलवान घाटी में हुई झड़प में 17 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए थे और शून्य से काम तापमान वाले ऊंचाई पर स्थित गलवान इलाके में उनकी मौत हो गयी. इससे पहले तीन जवानों के शहीद होने की खबर आयी थी. यानी कुल 20 जवान शहीद हुए.


