लद्दाख में भारत व चीन की सेना में टकराव, पांच चीनी सैनिकों के मारे जाने की खबर, हमारे तीन सैनिक शहीद

नयी दिल्ली : भारत-चीन की सीमा पर लद्दाख में दोनों पक्षों की सेना के बीच हिंसक झड़प हुई है. इसमें भारत केएक कमांडिंग अधिकारी सहित सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं. वहीं, ऐसी खबरें भी रही हैं कि इस झड़प में चीन के पांच सैनिक मारे गए हैं. अपुष्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से काम पांच चीनी सैनिक मारे गए हैं और 11 चीनी जवान घायल हुए हैं. उन्हें स्ट्रेचर पर चीन की सीमा में ले जाने की खबरें भी हैं.

चीन के सरकारी मीडिया संस्थान ग्लोबल टाइम्स ने अपने पांच सैनिकों के मारे जाने की खबर से ग्लोबल टाइम्स ने इनकार किया है.


दोनों पक्षों में यह मुकाबला लद्दाख के गलवान घाटी में हुआ. वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआइ ने सेना सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दोनों पक्ष लददाख के गलवान घाटी व अन्य क्षेत्रों में हालात सामान्य करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं.

वहीं, दूसरी ओर सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की पठानकोट सैन्य स्टेशन की यात्रा रद्द कर दी गयी है.


भारतीय सेना ने दोनों पक्षों के क्षति होने की बात कही है. इससे पहले सेना ने कहा था कि चीनी घुसपैठ को रोकने की कोशिश में एक अधिकारी सहित तीन सैन्य जवान शहीद हुए हैं.

रिपोटर््स के अनुसार, 45 साल में पहली बार चीन सीमा पर जीवन की क्षति हुई है और यह ऐसे वक्त में हुआ है जब दोनों ओर सीमा पर तनाव पूर्ण स्थिति है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More