सुशांत की बहन की शादी जमुई में आइपीएस अधिकारी ओपी सिंह से हुई थी, उन्होंने भी उठाया सवाल

पटना/जमुई : सुशांत सिंह की बड़ी बहन नीतू सिंह की शादी 1995 में बिहार के जमुई जिले के बरहेट प्रखंड के नूमर गांव में आइपीएस अधिकारी ओमप्रकाश सिंह से हुई थी. जब सुशांत छोटे थे तो वे अक्सर नूमर आते थे. इस गांव से उनका खास लगाव हो गया था और यहां से जुड़ी कई यादें भी उनकी जेहन में थीं. नूमर के कई लोगों की अब भी 10 साल के बच्चे रहे सुशांत से यादें जुड़ी हैं. रविवार को उनकी मौत की खबर आने के बाद इस गांव में भी सन्नाटा पसर गया.
लोगों में चर्चाओं का दौरा शुरू हो गया. कुछ ग्रामीणों ने बताया कि छोटे सुशांत कैसे यहां खेला करते थे और गांव की गलियों में घूमा करते थे.
यह भी पढे: #SushantSinghRajput पटना में मां गंगा की गोद में सुशांत सिंह राजपूत का अस्थियां विसर्जित
उधर, हरियाणा में एडीजी के पद पर तैनात ओमप्रकाश सिंह ने शक जताया है कि उनके साले ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या की गयी है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह दम घुटने को बताया गया है.
सुशांत के पिता व परिवार के दूसरे लोग आज उनके अंतिम संस्कार के लिए मुंबई रवाना हुए हैं.


