कोरोना के बढते मामलों के बीच प्रधानमंत्री मोदी 16 व 17 जून को मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 16 व 17 जून को मुख्यमंत्रियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे. प्रधानमंत्री सभी राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों व प्रशासकों के साथ भी बात करेंगे.
प्रधानमंत्री 16 जून को 21 राज्यों पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ, गोवा, मणिपुर, नागालैंड, लद्दाख, पुड्डुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, दादर नागर हवेली और दमन दीव व सिक्किम व लक्षद्वीप के मुख्यमंत्रियों व प्रशासकों से बात करेंगे.
PM will interact with CMs of 21 states/UT on June 16 – Punjab, Assam, Kerala, U’khand, J’khand, Chhattisgarh, Tripura, Himachal, Chandigarh, Goa, Manipur, Nagaland, Ladakh, Puducherry, Arunachal, Meghalaya, Mizoram, A&N Islands, Dadar Nagar Haveli & Dama Diu, Sikkim & Lakshadweep https://t.co/sUTpQJSOTe
— ANI (@ANI) June 12, 2020
इस बातचीत में कोरोना संकट से उपजी चुनौतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री राज्यों से फीडबैक ले सकते हैं और इस महामारी को लेकर उनकी मनःस्थिति को समझने का निर्णय ले सकते हैं. यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब लोगों के बीच कोरोना के बढते मामलों को लेकर फिर से लाॅकडाउन की चर्चा है. हालांकि सरकार की ओर से ऐसी कोई बात नहीं की गयी है.


