भाजपा नेता व टिकटाॅक स्टार सोनाली फौगाट ने सरकारी अधिकारी की जमकर की धुनाई, देखिए वीडियो

हरियाणा की भाजपा नेता व टिकटाॅक स्टार सोनाली फौगाट ने एक सरकारी अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी. सोनाली ने अपनी जूती निकाली और उससे हिसार मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी के सिर व मुंह में मारा. उन्होंने थप्पड़ से भी अधिकारी की पिटाई की. वाीडियो में सोनाली यह कहती सुनी जा रही हैं कि वे किसी को एक शब्द नहीं कहती हैं, लेकिन इन्होंने उनके साथ बदतमिजी की. अफसर के साथ मंडी में तुलाई को लेकर विवाद हुआ था.


अफसर नेताजी के सामने गिड़गिड़ा रहा है. जब सोनाली अफसर की पिटाई कर रही हैं तो पुलिस भी वहीं खड़ी है. पिटाई के बाद सोनाली पुलिस को कह रही हैं कि इसके खिलाफ रिपोर्ट लिखो इसने मुझसे बदतमिजी की है.


सोनाली फौगाट टिकटाॅक स्टार हैं और पूर्व में टीवी अभिनेत्री रहीं हैं और कुछ टीवी सीरियल में काम किया है. सोनाली टिकटाॅक पर बेहद लोकप्रिय हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More