स्टैंडअप कामेडियन सुरलीन कौर विवादित बयान से चर्चा में आयीं, इस्कॉन ने दर्ज करायी शिकायत

मुंबई : एक्टर व स्टैंडअप काॅमेडियन सुरलीन कौर एक विवादित बयान के बाद कानूनी झमेले में पड़ गयी हैं. सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक कार्यक्रम में यह कहती सुनी जा रही हैं : बेशक हम सब इस्कॉन वाले हैं, पर अंदर से सब हरामी पोर्न वाले हैं…. इसके अलावा उनका यह भी बयान है कि धन्य हैं हमारे ऋषि मुनति जिन्होंने थोड़ी-सी संस्कृत यूज करके अपने बड़े-बड़े कांड छुपा लिए हैं….कामसूत्र.


सुरलीन के इस बयान पर इस्कॉन संस्था के प्रवक्ता राधारमन दास ने मुंबई में शिकायत दर्ज करायी है. सुरनील कौर के साथ एंटरनेटमेंट कंपनी शेमारू के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करायी गयी है, जिसके प्लेटफार्म पर वे यह कहती दिख रही हैं.

इस्कॉनने अपनी शिकायत में कहा है कि वीडियो में सुरलीन की भाषा बहुत आपत्तिजनक होने के साथ ही अपमानजनक भी है. इससे सनातन धर्म के अनुयायियों, हिंदू धर्मावलंबियों व इस्काॅन के दुनिया भर में फालोवर्स की भावना को ठेस पहुंची है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More