आरके श्रीवास्तव ने ‘साइकिल गर्ल’ ज्योति को मुफ्त इंजीनियरिंग के लिए किया आमंत्रित
कोरोना के संक्रमण काल में अपने पिता को साइकिल पर बैठाकर हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा लाने वाली ज्योति को चर्चित मैथेमैटिक्स गुरु ने अपने शैक्षणिक परिवार में इंजीनियरिंग की तैयारी कराने के लिए न्योता दिया है, मैथेमैटिक्स गुरू फेम आरके श्रीवास्तव ने फेसबुक पर ज्योति के हौसले को सलाम करते हुए लिखा की, हौसले को सलाम, ज्योती तुमने यह साबित कर दिया की जीतने वाले छोड़ते नहीं, छोड़ने वाले जीतते नहीं।
1200 किमी तक साईकिल चलाकर 7 दिन में अपने बीमार पिता को घर लाना ये आपका हौसला प्रेरणादायक है। लॉकडाउन के बाद मैं आपसे और आपके परिवार से मिलूंगा, और यदि आप आईआईटी जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं तो हमारे शैक्षणिक आँगन में आपका स्वागत है। आपको इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की नि:शुल्क तैयारी का हम वादा करते है। एक शिक्षक होने के नाते मैं आपको अपना ज्ञान दे सकता हूँ । यदि आपकी रुचि गणित में है तो उस गणितीय कौशल को और आगे बढाने मे हर संभव मदद करूँगा। “बिहार की बेटी ज्योति कुमारी ने हरियाणा से 1200 किलोमीटर साईकिल चलाते हुये अपने बीमार पिता को दरभंगा लाकर मिसाल कायम किया है।
उल्लेखनीय है कि आरके श्रीवास्तव भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रवेश परीक्षा सहित अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी सिर्फ 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर कराने के लिए प्रसिद्ध है, चुटकुले सुनाकर खेल खेल मे गणित पढाने का तरीका लाजवाब है, कबाड़ की जुगाड़ से गणित के कांसेप्ट को सिखाना अद्भूत है । इससे पहले भी ज्योति को कई शिक्षण संस्थानों ने नि:शुल्क शिक्षा देने या पढ़ाई में आने वाले सभी खर्च वहन करने की घोषणा की है।


