#planecrash पाकिस्तान के कराची में बड़ा विमान हादसा, 98 लोग थे सवार, अबतक आठ लाशें मिलीं

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अबतक आठ शवों को निकाला गया है. वहीं, जिस जगह पर विमान गिरा वहां से शवों को निकालने की कोशिश जारी है.
कराची (पाकिस्तान) : पाकिस्तान के कराची शहर में आज लैंडिंग के वक्त एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 98 लोग सवार थे. हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है. यह विमान हादसा कराची एयरपोर्ट के पास के रेसिडेंसियल काॅलोनी के निकट हुआ है. विमान पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का था.
Karachi: A Pakistan International Airlines (PIA) flight carrying close to 100 people from Lahore to Karachi crashes near a residential colony near Karachi airport pic.twitter.com/elZsBdrYle
— ANI (@ANI) May 22, 2020
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस संबंध में ट्विटर पर लिखा है कि वे पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन के सीइओ अरशद मलिक के संपर्क में हैं. वे कराची राहत एवं बचाव टीम के साथ कराची के लिए रवाना हो गए हैं और यह जमीन पर अभी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इस मामले की त्वरित जांच करायी जाएगी.
पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट द डाॅन के अनुसार, विमान का नंबर ए 320 था और उस पर 90 यात्री और आठ क्रू मेंबर थे. विमान लाहौर से कराची जा रहा था. विमान लैंड करने से पहले कराची के माॅडल काॅलोनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
रेस्क्यू टीम ने बताया है कि विमान से अबतक दो शव निकाले गए हैं. पीआइए के सीइओ ने कहा कि पायलट ने बताया था कि विमान में कोई तकनीकी समस्या आयी थी. विमान लैडिंग के सिर्फ एक मिनट पहले हादसे का शिकार हुआ.
सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल ने कहा कि विमान घनी आबादी वाले इलाके में गिरा है. उन्होंने कहा कि रेंजर्स व रेस्क्यू टीम को भेजा गया है और हम बहुत सारी जिंदगियां बचाने का प्रयास कर रहे हैं. विमाद हादसे के बाद का वीडियो पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से आया है, जिसमें गहरा काला धुआं दिखता है.


