दीघा तट व हातिया द्वीपों के सुदंरवन में कल शाम तक अम्फान चक्रवात करेगा लैंडफाॅल

नयी दिल्ली/कोलकाता : सुपर चक्रवात अम्फान बुधवार की दोपहर और शाम के बीच पश्चिम बंगाल के दीघा समुद्र तट और बांग्लादेश के हातिया द्वीपों के सुंदरवन में 155-165 से लेकर 185 किलोमीटर की रफ्तार से लैंडफाॅल करेगा. इस चक्रवात को लेकर एनडीआरएफ सक्रिय है और हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही इसको लेकर बैठक कर आवश्यक निर्देश दे चुके हैं. अगले छह घंटों में चक्रवात के कमजोर होने की संभावना है. 20 मई की दोपहर से लेकर शाम तक वह उत्तर उत्तरपूर्व को पार कर उत्तर पश्चिम बंगगाल की खाड़ी की ओर जाते हुए पश्चिम बंगाल बांग्लादेश के तटों दीघा व हातिया द्वीप समूहों के बीच सुंदरबन को पास कर सकता है.
नावों से समुद्र में अनाउसमेंट की गई कि सब मछुआरे #अम्फान चक्रवात के चलते किनारे पर लौट जाएं। हम लोग मछली पकड़ने गए थे और अनाउसमेंट सुनते ही जाल समेटा और वापस आ गए। हमने नाव किनारे पर बांध दी है। हमें दो दिन मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने के लिए कहा गया है: मछुआरा, भद्रक #ओडिशा pic.twitter.com/YtwFc34z6s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2020
उधर, ओडिशा में नावों से समुद्र में अनाउंसमेंट करवायी गयी है कि सारे मछुआरे अम्फान चक्रवात के कारण किनारे लौट आएं. कुछ मछुआरों ने बताया कि हमलोग मछली पकड़ने गए थे और सरकारी घोषणा के बाद जाल समेट कर वापस आ गए. नाविकों ने किनारे पर नाव बांध ही है. मछुआरों को सरकार की ओर से अगले दो दिनों तक मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाने से मना किया गया है.
गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी अम्फान चक्रवात पर बात की और सभी जरूरी तैयारियों की समीक्षा कर इस संकट की घड़ी में उनकी हर संभव सहायता करने का विश्वास दिलाया: गृह मंत्रालय https://t.co/7CRBOPOLui
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2020
इस तूफान के बारे में बताया गया है कि पश्चिम मध्यम औश्र उससे सटे बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी से होते हुए पिछले छह घंटे में 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर उत्तरपूर्व की ओर यह बढा हे और आज सुबह साढे पाचं बजे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में लगभग 520 किमी की दूरी पर स्थित पारादीप के दक्षिण, ओडिशा में केंद्रित रहा.
अगले 6घंटों के दौरान इस अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान के कमजोर होने की संभावना है। 20मई की दोपहर/शाम के दौरान चक्रवात उत्तर-उत्तरपूर्व को पार कर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर जाते हुए प.बं.-बांग्लादेश के तटों दीघा और हातिया द्वीप समूहों के बीच सुंदरबन को पार कर सकता है: IMD https://t.co/LATDHr5bDA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2020
#अम्फान से बचाव के लिए हम बालू के बस्ते तैयार कर बांध बना रहे हैं। पंचायत और ब्लॉक ने हमें ये काम सौंपा है।40-45 आदमी काम में जुटे हुए हैं।अभी तो हवा कम है।अनाउसमेंट की गई है कि सभी गांव वाले चक्रवात आश्रयों में चले जाएं: कमल मांझी स्थानीय निवासी, ईस्ट मिदनापुर, प. बंगाल pic.twitter.com/GnF2T38ghI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2020


