उत्तरप्रदेश सरकार ने प्रियंका गांधी की पहल पर उपलब्ध कराये गये 1000 बसों का ब्यौरा मांगा

लखनऊ: उत्तरप्रदेश सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा प्रवासी श्रमिकों को घर तक पहुंचाने के लिए की गयी 1000 बसों व्यवस्था के परिचालन की सैद्धांतिक अनुमति दे दी है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन बसों का चलना कब से संभव हो सकेगा. यूपी सरकार ने बसों का ब्यौरा मांगा है, जिसे कांग्रेस द्वारा उपलब्ध कराये जाने के बाद ही उसका परिचालन संभव हो सकेगा.


इस संबंध में उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने आज बसों का डिटेल मांगा था. प्रियंका गांधी के निजी सचिव को लिखे पत्र में उन्होंने प्रस्ताव को स्वीकार करने की बात कही है और बसों का पूरा ब्यौरा भेजने को कहा है. यूपी सरकार ने 1000 बसों की सूची, उसके चालक व परिचालक का पूरा ब्यौरा मांगा है.

उधर, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा है कि राज्य में जितने भी श्रमिक आ रहे हैं उनके लिए सारी व्यवस्था निःशुल्क रहेगी. उन्होंने कहा है कि कहीं भी किसी भी श्रमिक से कोई धन नहीं लिया जाएगा. भोजन की व्यवस्था भी सरकार और लोगों के सहयोग से किया जाएगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More