झारखंड सरकार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच में भी खिलवाड़ कर रही है : भाजपा

रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झारखंड सरकार लौट रहे प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह है. एक तरफ अस्पताल में गलत केमिकल का इस्तेमाल करने के कारण काफी मज़दूरों को क्वॉरेंटाइन का मोहर लगाने पर फोड़े निकल गये और उनकी त्वचा झुलस गयी, वहीं दूसरी तरफ वेल्लोर से लौटे मजदूरों और मरीजों के पूरे शरीर पर हटिया स्टेशन में सैनिटाइजर स्प्रे किया गया जो भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के मापदंडों के खिलाफ है.

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सैनिटाइजर केबिन और टनल में साबुन और केमिकल का ऐसा मिश्रण होता है कि उससे किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नही होता है, लेकिन जिस सैनिटाइजर से लोगों को हटिया रेलवे स्टेशन पर स्प्रे किया गया, वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मानकों के बिलकुल खिलाफ है.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी माना है कि ज़्यादतर मरीजों में शुरुआत में कोरोना के लक्षण नहीं दिखते हैं. इसलिए सिर्फ प्रारंभिक स्क्रीनिंग कर भेज देना काफी नहीं है. केंद्र सरकार के क्वारेंटाइन नियमों के अनुसार बाहर से लौट रहे मजदूरों और नागरिकों को 14 दिनों तक क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखने का प्रावधान है, लेकिन राज्य सरकार वाह-वाही लूटने की हड़बड़ी में इस गाइड लाइन की अवहेलना कर के मज़दूरों और ग्रामीणों की जान सांसत में डाल रही है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More