पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅ मनमोहन सिंह को आज रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें एम्स के कार्डियो थेरासिक वार्ड में भर्ती कराया गया है.


मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं. वे नरसिंह राव में देश के वित्तमंत्री थे और आर्थिक सुधारों के जनक माने जाते हैं. मनमोहन सिंह की गिनती दुनिया के चुनिंदा अर्थशास्त्रियों में होती है. वे आरबीआइ के गवर्नर भी रहे हैं.

प्रधानमंत्री रहते हुए साल 2009 में उनकी बाईपास सर्जरी एम्स में हुई थी. 87 साल के मनमोहन सिंह कांग्रेस के लिए जटिल आर्थिक मुद्दों पर मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More