#IRCTC रेलवे का बड़ा फैसला, 12 मई से 15 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी, रांची, पटना, हावड़ा वालों को बड़ी राहत

नयी दिल्ली : कोरोना महामारी व लाॅकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने तय किया है कि 12 मई से 15 जोड़ी यात्री ट्रेनें चलायी जा रही हैं. मालूम हो कि 25 मार्च से लाॅकडाउन लागू होने के बाद से ही ट्रेनों का परिचालन बंद है. रेलवे ने इन ट्रेनों के टिकट की बुकिंग सुविधा सिर्फ आइआरसीटी की वेबसाइट पर उपलब्ध करायी है.


रेलवे द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन ट्रेनों के लिए सीटों की बुकिंग 11 मई शाम चार बजे से आइआरसीटी की वेबसाइट पर शुरू होगी. रेलवे के टिकट काउंटर अभी बंद ही रहेंगे. इसलिए जिन यात्रियों को इन ट्रेनों से यात्रा करनी है वे आइआरसीटीसी से ही इसकी बुकिंग करा सकेंगे. ये ट्रेनें दिल्ली को डिब्रूगढ, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई सेंट्रल, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, अहमदाबाद एवं जम्मू तवी से कनेक्ट करेंगी.


रेलवे ने कहा है कि सभी यात्री ट्रेनों में केवल एसी कोच होंगे और ट्रेन सीमित स्टेशन पर ही रूकेंगी. टिकट किराया राजधानी ट्रेन के बराबर होगा. रेल मंत्रालय ने यह भी कहा है कि यात्रियों के चेहरे पर मास्क अनिवार्य होगा और उन्हें स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और केवल बीमारी के लक्षण नहीं होने वाले यात्रियों को ट्रेन में चढने की अनुमति होगी. ट्रेन के टाइम टेबल के बारे में विवरण अलग-अलग समय में जारी किए जाएंगगे.

वहीं, फंसे हुए श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए 300 विशेष श्रमिक ट्रेनों का परिचालन होगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More