कोरोना का यह आंकड़ा सावधान करने वाला है, 24 घंटे 3900 नए मामले, 195 मौतें

नयी दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज अपने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा देश में पिछले 24 घंटे में 3900 नए कोरोना मामले मिले. इससे देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 46433 हो गयी है. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से देश में 195 मौतें हुई हैं. इसके कारण देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1568 हो गयी है. उन्होंने बताया कि देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 32138 है.


उन्होंने बताया कि पिछले 24 में 1020 लोग ठीक हुए हैं, इससे ठीक होने वालों की संख्या 12726 हो गयी है. अब रिकवरी रेट 27.41 हो गया है.

वहीं, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए शादी के कार्याें में 50 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है. इसके साथ-साथ मृतक के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More