यूपीएससी पीटी की परीक्षा स्थगित, 20 मई को समीक्षा के बाद निर्णय

नयी दिल्ली : यूपीएससी सिविल सर्विस पीटी की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. यह परीक्षा 31 मई को होने वाली थी. अब 20 मई को इस संबंध में समीक्षा केे बाद फैसला लिया जाएगा. यूपीएससी ने अपने प्रेस नोट में कहा है कि यह निर्णय कोरोना महामारी के लेकर देश में जारी दूसरे चरण के लाॅकडाउन के मद्देनजर लिया गया है.


यूपीएससी ने कहा है कि जब परीक्षा की नयी तारीख तय की जाएगी तो कम से कम एक महीना पहले अभ्यर्थियों को इसकी सूचना दे दी जाएगी. मालूम हो कि देश में अभी 17 मई तक लाॅकडाउन है. कई स्कूलों व काॅलेजों को कोरोना बीमारी को लेकर क्वरंटाइन सेंटर बना दिया गया है. ऐसे में परीक्षा लेना संभव नहीं था. दूसरा लाॅकडाउन की वजह से वाहनों का परिचालन भी बंद है, ऐसे में छात्र एक जगह से दूसरी जगह कैसे जाएंगे यह भी अहम है. हालांकि परीक्षा 31 मई को था, लेकिन लाॅकडाउन के कारण आगे की स्थिति को लेकर भ्रम रहता.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More